अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैत्री (मौवार) समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने और अन्य कई सामाजिक विषयों पर परिचर्चा के लिए "मै.प्र.खो.स.- वार्षिक समारोह 2017" का आयोजन दिनांक ----- को ----- में होना सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है। “मैत्री-प्रतिभा-खोज-समूह" (Maitry-Talent-Search-Group, MTSG) मैत्री (मौवार) समाज में शिक्षा के स्तर को उठाते हुए सामाजिक जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु, समाज के शिक्षित युवाओं द्वारा स्थापित एक स्वचालित अलाभकारी संस्था है जिसकी स्थापना ११ नवम्बर, २०१२ को हुआ | संस्था का मुख्य उद्देश्य मैत्री समाज में छिपे प्रतिभावान विद्यार्थियों को खोजना, उन्हें सम्मानित करके उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, छात्रवित्ति के माध्यम से उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान करना एवं उन्हें विभिन्न राजकीय, राष्ट्रिय एवं अंतररास्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सही मार्गदर्शन करना है | वर्ष 2017 के लिए आमंत्रित पुरुस्कार योजना: (i) वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मैत्री विद्यार्थी पुरुस्कार (BMSYA): यह पुरुस्कार समाज के ऐसे विद्यार्थियों (प्रत्येक कक्षा से एक लड़का एवं एक लड़की) को दिया जायेगा जो गतवर्ष 2016 में हुए स्कूली बोर्ड परीक्षा (कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं) में सर्वाधिक अंक अर्जित किये हो | इसमें पुरुस्कार राशी, मैडल एवं प्रशस्ति पत्र सम्मिलित होगा। (पुरुस्कार राशी: कक्षा 5वीं-300/-; कक्षा 8वीं–500/- ; कक्षा 10वीं-1000/- ; कक्षा 12वीं-1500/-) (ii) मैत्री प्रतिभा पुरुस्कार (MTA): यह पुरुस्कार समाज के किसी एक ऐसे विद्यार्थी को दिया जायेगा जिसने गत वर्ष 2016 में किसी भी क्षेत्र (साहित्य, संगीत, नृत्य एवं कला) में अपनी अतुलनीय प्रतिभा से समाज का नाम रोशन किया हो | इसमें पुरुस्कार राशी, मैडल एवं प्रशस्ति पत्र सम्मिलित होगा। (पुरुस्कार राशी: 1000/-) (iii) मैत्री विज्ञान प्रतिभा पुरुस्कार (MSTA): यह पुरुस्कार समाज के ऐसे विद्यार्थी (एक लड़का एवं एक लड़की) को दिया जायेगा जिसने गतवर्ष 2016 में उच्च व्यवसायिक विज्ञान विषय के क्षेत्र में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से समाज का नाम रोशन किया हो | इसमें पुरुस्कार राशी, मैडल एवं प्रशस्ति पत्र सम्मिलित होगा। (पुरुस्कार राशी: 2000/-) (iv) मैत्री खेल पुरुस्कार (MSA): यह पुरुस्कार समाज के ऐसे विद्यार्थी (एक लड़का एवं एक लड़की) को दिया जायेगा जिसने विभिन्न राजकीय, राष्ट्रिय एवं अंतररास्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओ में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से समाज का नाम रोशन किया हो | इसमें पुरुस्कार राशी, मैडल एवं प्रशस्ति पत्र सम्मिलित होगा। (पुरुस्कार राशी: 1000/-) (v) मैत्री प्रशासनिक पुरुस्कार (MAA): - यह पुरुस्कार समाज के ऐसे विद्यार्थी (एक लड़का एवं एक लड़की) को दिया जायेगा जिसने राजकीय एवं राष्ट्रिय स्तर पर प्रशासनिक पद पर अपनी जगह बनाई हो | इसमें पुरुस्कार राशी, मैडल एवं प्रशस्ति पत्र सम्मिलित होगा। (पुरुस्कार राशी: 5000/-) पुरुस्कार के लिए पात्रता: 1. आवेदक जन्म से मैत्री समाज का ही होना चाहिए | 2. आवेदक मैत्री समाज के किसी भी प्रजलित जाति मूल “मोवर”, “मौवर”, “मन्नेवार”, “ठाकुर”, “सिंह” या अन्य से हो, आवेदन कर सकता है| 3. आवेदक किसी भी क्षेत्र, राज्य या देश का वासी हो, मैत्री समाज के जन्म मूल से सम्बन्ध के आधार पर आवेदन कर सकता है| पुरुस्कार एवं छात्रवित्ति हेतु आवेदन फॉर्म: (1). वेबसाईट में जाकर डाउनलोड करे : www.mtsg-ms.weebly.com/download (2). वेबसाईट में जाकर आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे : www.mtsg-ms.weebly.com/onlineform (3). MTSG के निचे लिखे किसी भी कार्यालय से आवेदन फॉर्म ले और जमा करे | (4). पूरी तरह भरे आवेदन को Email ID में भी भेज सकते है: [email protected] कार्यालय : 1. ग्रा.प्र.खो.स.-मुख्य कार्यालय-चंद्रपुर: “कार्तिकेश्वर मैत्री, गायत्री चेतना केंद्र, चंद्रपुर, जिला- जांजगीर –495692(छ.ग.) फोन – 97132-30381 2. ग्रा.प्र.खो.स.-शाखा-डभरा: “श्री संजय मैत्री”, मैत्री मेडिकल स्टोर्स, शा.चि.के.के सामने, डभरा, जिला- जांजगीर –495688(छ.ग.) फोन-9589597899 महत्वपूर्ण तिथियाँ : (i) योजनाओं की घोषणा: --- (ii) आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: ----- (iii) योजनाओं हेतु नाम घोषित करने की तिथि: ------- (iv) कार्यक्रम आयोजन: ------ MTSG टीम के बारे में: अध्यक्ष : श्री बुन्देल सिंह श्रीदार (से.नि. हवालदार ) सचिव : Late.श्रीमती कंचन मैत्री (वरिष्ठ शिक्षिका) निर्देशक: श्री कार्तिकेश्वर मैत्री (बी.एस.सी., चेस कोच) बाह्य सलाहकार : श्री रामकिशन मैत्री (सॉफ्ट.इंजिनियर, मुंबई) आंतरिक सलाहकार : श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर (कंप्यूटर आपरेटर) # MTSG का सदस्य बनने के लिए किसी भी कार्यालय में सम्पर्क करे या वेबसाईट: www.mtsg-ms.weebly.com जाकर सीधी ऑनलाइन फॉर्म भरे| या Email ID- [email protected] पर आवेदन लिखे | सम्पर्क करे: 1. श्री कार्तिकेश्वर मैत्री (निर्देशक), पता: ग्राम- पुरेना बूढ़ा, पो.-जवाली, थाना- डभरा, जिला- जांजगीर (चांपा), राज्य-छत्तीसगढ़, पिन न. - 495692 (भारत) मोबाइल न.-+919713230381, इ-मेल Id: [email protected] 2. श्री रामकिशन मैत्री – Mob- +91 9819251584 धन्यवाद् , MTSG टीम, www.mtsg-ms.weebly.com *नियम एवं शर्ते लागु @ MTSG टीम, # यह कार्यक्रम सिर्फ मैत्री समाज के लिए लागु होगा| प्रत्येक वर्ष के लिए पुरुस्कार एवं छात्रवित्ति की संख्या का निर्धारण संस्था करेगी |आधिक जानकारी के लिए "श्री कार्तिकेश्वर मैत्री" को संपर्क करे (या) वेबसाइट www.mtsg-ms.weebly.com देखे | नोट : ---