मै .प्र .खो .स . - वार्षिक समारोह 2013 का रिपोर्ट
दिनांकः १ नवम्बर २०१३ स्थान: गायत्री चेतना केंद्र, चंद्रपुर (छ.ग.)
# MTSG 2013 वार्षिक कार्यक्रम का पम्पलेट डाउनलोड करें ...... #MTSG 2013 वार्षिक कार्यक्रम का रिपोर्ट (pdf) डाउनलोड करें .. १ नवम्बर २०१३ दिन-शुक्रवार, मौवार समाज के इतिहास के एक सुनहरे पन्ने के रूप में दर्ज हो गया | यह दिन न केवल मौवार समाज के लोगों के लिए खास दिन था बल्कि पुरे छतीसगढ़वासियों के लिए भी बहुत ही सुनहरा दिन था क्यूंकि इसी दिन छत्तीसगढ़ का स्थापना हुआ था और इस ऐतिहासिक दिन में मौवार समाज के इतिहास में भी एक नया पन्ना जुड़ गया | पहली बार मौवार समाज के शिक्षित युवा पीढ़ी द्वारा शिक्षा के दिशा में कदम उठाते हुए मैत्री प्रतिभा खोज समूह के अंतर्गत वार्षिक समारोह ऊँचे ढंग से मनाया गया और समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को हर कोने से तराश कर सम्मानित किया गया और उन्हें शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया गया | मैत्री प्रतिभा खोज समूह- वार्षिक समारोह -२०१३ कार्यक्रम में श्री त्रिलोचन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता, बिलासपुर (छ.ग.) ने मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर कार्यक्रम को आशीर्वाद दिया| डॉ. मार्कंडेय मैत्री, डभरा सम्मानित अतिथि के रूप में एवं श्री चन्द्रभूषण वर्मा, भोथली विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधार कर कार्यक्रम को सुशोभित किया | कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव श्रीमती कंचन मैत्री, स्कूल निरीक्षिका एवं निर्देशक श्री कार्तिकेश्वर मैत्री, चेस कोच भी उपस्थित थे | संस्था प्रमुख श्री बुदेल सिंह श्रीदार, से. नि. हवालदार तबियत ख़राब हो जाने की वजह से कार्यक्रम में सिरकत नहीं हो सके | कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, फिर गत वर्ष २०१२ में हुए मैत्री प्रतिभा खोज समूह के उद्घाटन कार्यक्रम का सचित्र वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया | कार्यक्रम में आगे बढ़ते हुए, अतिथियों का स्वागत किया गया | निर्देशक श्री कार्तिकेश्वर मैत्री ने मुख्य अतिथि श्री त्रिलोचन सिंह ठाकुर जी का गुलदस्ता से स्वागत किया और टैग लगाकर मैत्री प्रतिभा खोज समूह का अभिन्न सदस्य के रूप में सुशोभित किया तत्पश्चात संस्था के बाह्य सलाहकार श्री रामकिशन मैत्री एवं श्री रूप सिंह मैत्री ने सम्मानित अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, सचिव महोदया एवं निर्देशक महोदय का गुलदस्ता से स्वागत किया एवं टैग लगाकर मै.प्र.ख.स. का अभिन्न अंग बनाया | उसके उपरांत संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पधारे सभी मैत्री बंधुओं का फूलों से स्वागत किया | फिर निर्देशक श्री कार्तिकेश्वर मैत्री ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों एवं मैत्री बंधुओं का संस्था की तरफ से हार्दिक अभिनन्दन किया | उन्होंने सभी मैत्री बंधुओं को संस्था से जुड़ने एवं उनके प्रचार प्रसार में जोर देते हुए कहा की मै.प्र.खो.स. समाज की विकास की दिशा में आज की वास्तविक जरुरत है | तदुपरांत, सभी अतिथियों ने श्री रूपसिंह मैत्री, जल वैज्ञानिक द्वारा संकलित मैत्री प्रतिभा खोज समूह की ‘सुचना पत्रिका (इनफार्मेशन बुलेटिन)’ का विमोचन किया | फिर एक तरफ जहाँ बाह्य सलाहकार श्री राम किशन मैत्री ने अपने प्रोत्साहन भाषण में समाज के हरेक व्यक्ति को एकता में जुड़ कर आगे बढ़ने का आह्वाहन किया तो वहीँ दूसरी तरफ बाह्य सलाहकार श्री रूपसिंह मैत्री ने सारे पुराने विवादों को भूल कर नया सोचने और सिर्फ विकास की दिशा को देखने के लिए कहा | मैत्री बंधुओं को उन बारीकियों के बारे में बताया जिनमें सोचने एवं काम करने की आज वास्तिक रूप में जरुरत है | फिर सचिव महोदया श्रीमती कंचन मैत्री ने अपने भाषण के दौरान समाज में स्त्रियों की दशा और उन्हें ऊपर उठाने पर जोर दिया | उन्होंने महिला को भी समाज का अभिन्न अंग बताया और मानव के सम्पूर्ण विकास के लिए महिला का विकास होना जरुरी बताया | फिर श्री रूपेंद्र सिंह मैत्री, गांडापाली ने तीन महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया और समाज के उन्नति में हर एक तथ्यों पर काम करना आवश्यक बताया | अध्यक्ष महोदय की अनुपस्थिती में उनके द्वारा भेजा सन्देश को पढ़ कर सुनाया गया | उसके बाद पुरूस्कार वितरण के कार्यक्रम की तरफ रूख लिया गया | वर्ष २०१३ में कई तरह के पुरूस्कारों हेतु आमंत्रित किया गया था जिनमें कक्षा पांचवी, आठवीं, दशवीं, बारहवीं से एक महिला एवं एक पुरुष को ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मैत्री विद्यार्थी पुरूस्कार’ एवं मैत्री खेल पुरूस्कार, मैत्री विज्ञान प्रतिभा पुरूस्कार, मैत्री साहित्यिक पुरूस्कार, मैत्री प्रसाशनिक पुरूस्कार प्रमुख था | विभिन्न जिलों रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, सारंगढ़ आदि से कुल ४० आवेदन प्राप्त हुए थे फिर उनके गहन ढंग से अध्ययन किया गया एवं विशेष मानक चयन प्रक्रिया का प्रयोग करते हुए पुरस्कार हेतु विद्यार्थियों का चयन किया गया और कुल सात (७) विद्यार्थियों का पुरूस्कार हेतु चयन किया| कक्षा पांचवी में पुरुष वर्ग से श्री सिद्धार्थ मैत्री, पिता- ग्रहण कुमार मैत्री, ग्राम- बुनगा को एवं महिला वर्ग से कु. पूनम मैत्री, पिता- श्री रोहित कुमार मैत्री, ग्राम-ठाकुरपाली (गोडम) को “A” ग्रेड में पास होने के लिए ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मैत्री विद्यार्थी पुरूस्कार-२०१३’ के रूप में सम्मानित किया गया | सम्मान में दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अलग-अलग, BMSY-P अवार्ड, ‘प्रशस्ति प्रमाणपत्र’, रु.३००/-, एवं स्मृति चिन्ह के रूप में एक भेंट प्रदान किया गया | कक्षा आठवी में पुरुष वर्ग से पुरुस्कार हेतु कोई भी योग्य विद्यार्थी नहीं मिला एवं महिला वर्ग से कु. अंकिता मैत्री, पिता- श्री संतोष मैत्री मैत्री, ग्राम - डभरा को ‘84.2 प्रतिशत’ से पास होने एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मैत्री विद्यार्थी पुरूस्कार-२०१३’ के रूप में सम्मानित किया गया | सम्मान में उस प्रतिभाशाली विद्यार्थी को BMSY-M अवार्ड, ‘प्रशस्ति प्रमाणपत्र’, रु. 500/-, एवं स्मृति चिन्ह के रूप में एक भेंट प्रदान किया गया | कक्षा दशवीं से पुरुष वर्ग से श्री लक्ष्मी प्रसाद, पिता-अभिमन्यु सिंह , ग्राम- सोनडीह को वर्ष 90.83 प्रतिशत अंक अर्जित करने एवं महिला वर्ग से कु. हर्षा मैत्री, पिता- श्री ग्रहण कुमार मैत्री, ग्राम-बुनगा को 84.5 प्रतिशत से पास होने के लिए ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मैत्री विद्यार्थी पुरूस्कार-२०१३’ के रूप में सम्मानित किया गया | सम्मान में दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अलग-अलग, BMSY-H अवार्ड, ‘प्रशस्ति प्रमाणपत्र’, रु.1000/-, एवं स्मृति चिन्ह के रूप में एक भेंट प्रदान किया गया | कक्षा बारहवीं से पुरुष वर्ग से श्री उमेश कुमार मैत्री, पिता- पुलेश्वर सिंह, ग्राम- गाड़ापाली को 90.8 प्रतिशत से पास होने एवं महिला वर्ग से कु. चांदनी मैत्री, पिता- श्री मुरलीधर मैत्री, ग्राम-ठाकुरपाली (गोडम) को 81.4 प्रतिशत से पास होने के लिए ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मैत्री विद्यार्थी पुरूस्कार-२०१३’ के रूप में सम्मानित किया गया | सम्मान में दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अलग-अलग, BMSY-HS अवार्ड, ‘प्रशस्ति प्रमाणपत्र’, रु.1500/-, एवं स्मृति चिन्ह के रूप में एक भेंट प्रदान किया गया | श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर को तीरंदाजी खेल में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘शहीद पंकज विक्रम सम्मान’ पुरुस्कार प्राप्ति के लिए एवं राजकीय एवं राष्ट्रिय तीरंदाजी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए वर्ष का ‘मैत्री खेल पुरस्कार (Maitrian Sport Award)’ से सम्मानित किया गया | सम्मान में उस प्रतिभाशाली विद्यार्थी को MSY अवार्ड, ‘प्रशस्ति प्रमाणपत्र’, रु. 2000/-, एवं स्मृति चिन्ह के रूप में एक भेंट प्रदान किया गया |इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अतिरिक्त चयन प्रक्रिया में नीचे पायदान में रहे ९ (नौ) प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया | तत्पचात विशिष्ठ अतिथि श्री चंद्रभूषण वर्मा ने पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभाओं को बाधाई दिया और सभी को और अच्छा कर दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया | उन्होंने सारंगढ़ क्षेत्र तरफ के मैत्री बंधुओं को भी हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया | सम्मानित अतिथि डॉ. मार्कंडेय मैत्री ने मैत्री प्रतिभा खोज समूह के रूप में उठाये कदम को समाज की विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कदम बताया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री त्रिलोचन सिंह ठाकुर ने सभा को एक जुट होकर मैत्री प्रतिभा खोज समूह को आगे बढाने के लिए कहा और इस छोटे से प्रयास से ही समाज की उत्थान होने की बात कही | लोगों को सकारात्मक सोच में रह कर एक साथ आगे बढ़ने के लिए कहा | कार्यक्रम भाषिणी कु. राजेश्वरी मैत्री ने समाज में महिलाओं के स्तिथि पर एक कविता सुनाकर सभा को भाव विभोर कर दिया | अंत में श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की प्रथम कड़ी का समापन की घोषणा की और सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया | उसके बाद भोजन किया गया | फिर कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में सभी मैत्री युवा पीढ़ी ने अपने विचार व्यक्त किया और श्री रूप सिंह मैत्री ने सभी को मै.प्र.खो.स. के तरफ सकारात्मक रूख रखने के लिए जोर दिया |
|
|